पुलिस ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार, डीके पंत

कासगंज/अमांपुर कोतवाली परिसर में नवरात्र पर्व, हनुमान जन्मोत्सव और रमजान माह को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी सहावर डीके पंत की अध्यक्षता में हुआ। उन्होने स्थानीय लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाएं इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाओं का विश्वास नही करे। इस दौरान कस्बा ईचार्ज विशेधर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, चेयरमैन चांद अली खान, धीरज गुप्ता रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, नसीर खान, प्रधान अकील खान, विजयप्रकाश गुप्ता, रामपाल राघव, चमन खान, ताहिर हुसैन, केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, अरबाज खान, बबलू यादव, प्रधान संजय शाक्य, पुष्पेन्द वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान ब्रज गोपाल, प्रधान विकास यादव, प्रधान सुगन्ध सिंह, प्रधान लल्लू सिह, राहुल जौहरी, तिर्मल सिंह, अवधेश कुमार, गौरव गुप्ता, शशांक दुबे, प्रेम पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


