ब्रेकिंग न्यूज़

उतर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक हरिओम वर्मा से की मुलाकात

कासगंज/अमांपुर। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी नेताओं व पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें पटका उड़ाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया। व्यापारी हित की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने विधायक हरिओम वर्मा से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार आपके प्रयास से होली पर्व पूरा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कही भी किसी प्रकार का हुड़दंग या झगड़ा जैसी खबर नही मिली थी। विधायक हरिओम वर्मा ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष राकेश पाराशर, जिला महामंत्री डाॅ फारूक अहमद, व्यापारी नेता बीडी राना, प्रदीप गुप्ता, विकास गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय, रामनरायन मित्तल, धीरज गुप्ता, कमल गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, कमल गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, भीमसेन कश्यप, तिर्मल सिंह, संजय वर्मा आदि  रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button