नवरात्र में पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा-अर्चना
भक्तों ने की मां स्कंदमाता की पूजा

कासगंज/अमांपुर के देवी मंदिर पर रविवार को चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों मे खासी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर दुर्गा माता के पांचवें स्वरूप की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। अज्ञारी में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री के साथ ही धूप,कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री-मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देकर पूजन किया। इसके साथ ही कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। वही घरों में भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, महिला कस्टेबल पर्वती चाहर, सोनी त्यागी, मौजूद रही।
Subscribe to my channel


