ब्रेकिंग न्यूज़

श्रम विभाग की लापरवाही से साप्ताहिक बाजार बंदी बेअसर

साप्ताहिक बंदी में खुला रहा बाजार, श्रमिकों को नही मिल रहा अवकाश

कासगंज/अमांपुर । कस्बा में साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर श्रम विभाग गंभीर नजर नही आ रहा है। साप्ताहिक बंदी कागजों मेः सिमटी है। श्रम विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा और श्रम कानून केवल दिखावटी दांत बनकर रह गया है। विभाग के अफसरों द्वारा चेकिंग व कार्रवाई न होना दुकानदारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कस्बा में साप्ताहिक बाजार बंदी का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। रविवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूर्व की भांति खोली। जिससे दुकानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को अवकाश नहीं मिल सका। और श्रमिकों का शोषण व उत्पीड़न चरम पर है। श्रम विभाग चैन की नींद सो रहा है। ऐसे में अवकाश के दिन भी श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है। विरोध करने पर श्रमिकों को नौकरी से ही हाथ धोना पड़ रहा है। रविवार को बाजार में खाने पीने की दुकाने, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, जनरल स्टोर, जुता चप्पल, मोबाइल, बर्तन, ज्वैलर्स, किराना स्टोर सहित अन्य प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह ही खुली रही। बाजार बंद न होने से व्यापारी अपने माल को लेने सहित अन्य कार्य नही कर पा रहे है। कुछ दुकानदारों के दुकानों के खोलने पर अन्य दुकानदार भी प्रतिस्पर्धा में दुकानें खोल लेते है। जिससे बाजार बंदी का पालन नही हो पा रहा है। एक वर्ष से अधिक समय से यहां के व्यापारी आदेश का पालन नही कर रहे है। अपने प्रतिष्ठानों को रोज की तरह खोलकर श्रम कानून की छज्जियां उड़ा रहे है। प्रशासन भी इस ओर मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन तथा श्रम विभाग की शिथिलता के चलते रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन भी दुकाने खुली रही। कस्बा के बाजार में साप्ताहिक बंदी का असर नहीं दिखा। जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भी व्यापारियों के द्वारा साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों को बंद नहीं रखा गया। श्रमिकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल संरक्षक प्रमोद गोयल ने कहा कि कुछ दुकानदार खुलेआम साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन कर अपने प्रतिष्ठान खोल लेते है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, व्यापारी पुष्पेंद्र वर्मा व अजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता ने साप्ताहिक बाजार बंदी का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। मांग करने वालों में धीरज गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, रमन गुप्ता, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, बबलू यादव सभासद, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, मोहित गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा, दीपक सोलंकी, हर्ष चौहान, विवेक गर्ग, संतोष, जसवीर, सनोज, शिवम सर्राफ, आकाश ठाकुर, छोटू सोम, आयुष गुप्ता, पारस गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा, श्यामू सर्राफ, दीपक मिश्रा आदि है।

Deepak

Related Articles

Back to top button