ब्रेकिंग न्यूज़

केवाईसी को मोबाइल नंबर दर्ज कराएं

अमांपुर डाकघर में खुलवा सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना का खाता

कासगंज/अमांपुर। उप डाकपाल नईम बरनी ने बताया कि कस्बा के डाकघर में नए खातों में केवाईसी कराने को मोबाइल नंबर दर्ज कराएं। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। अगर समय रहते केवाईसी नही कराई तो पैसे का लेन देन नही हो सकेगा। जिन खातों में मोबाइल नंबर लिंक नही है वह जरूर दर्ज करा लें। वही सुकन्या समृद्धि बचत योजना को लेकर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने की अपील की। उप डाकपाल नईम बरनी ने लोगों को डाकघर सावधि जमा खाता, डाकघर बचत खाता, पांच वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता, आरडी, एमआईएस, पीपीएफ खाता, एससीएसएस, एनएससी, एसएसए, केवीपी, सुकन्या समृद्धि खाता सहित आदि बजत योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु अपील की। उप डाकपाल नईम बरनी ने बताया कि हर कोई किसी न किसी रूप में बचत करता है। डाकघर में लोगों को बचत के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दौरान उप डाकपाल नईम बरनी, वीरपाल यादव, विकास यादव, मुन्नालाल, प्रेमपाल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button