ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने सुनी मन की बात

अमांपुर में पीएम के मन की बात कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

कासगंज/अमांपुर । विधायक हरिओम वर्मा के कैम्प कार्यालय पर, अम्बेडकर नगर स्थित भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी के कार्यालय पर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता राजपूत के आवास पर भाजपा कार्यकताओं के नेतृत्व में दूरदर्शन पर प्रसारित की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सजीव प्रसारण सुना। विधायक हरिओम ने जनता से प्रधानमंत्री की मन की बातों को अपने जीवन में अमल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकताओं ने टीवी व इंटरनेट के माध्यम से लोगो॔ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उत्साहित दिखे। विधायक हरिओम वर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता राजपूत, धीरज गुप्ता सर्राफ, कुमरलाल दरोगाजी, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, तिर्मल सिंह, सोनू गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, सभासद हनी गर्ग, पप्पू, कपूर, हुकुम सिंह, राजेश कुमार, शिवम गुप्ता, दीपक सोलंकी, मोनू गुप्ता, हर्ष गुप्ता, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button