ब्रेकिंग न्यूज़

नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा-अर्च

भक्तों ने कात्यायनी की पूजा अर्चना कर मांगी मनौतियां

कासगंज/अमांपुर के देवी मंदिर पर सोमवार को चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ पडी। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की अराधना की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों मे खासी भीड़ देखी गई। माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। अज्ञारी में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री के साथ ही धूप,कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री-मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देकर पूजन किया। इसके साथ ही कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। वही घरों में भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, महिला कस्टेबल पर्वती चाहर, सोनी त्यागी, आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button