ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों की मारी टक्कर तीन घायल।

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के सोरों सहावर मार्ग पर पेट्रोल पंप से डीजल डलवा कर निकले तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार की लोग घायल हो गए सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला राधे निवासी रामवीर सिंह पुत्र रामरतन उम्र 55 वर्ष अपने पुत्र अखिलेश कुमार उम्र 18 वर्ष व दिव्यांशु पुत्र सुनील उम्र 6 वर्ष के साथ दोपहर लगभग 1:00 बजे सोरों बाजार आ रहे थे बाइक सवार जैसे ही ग्राम तिम्बर पुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि तभी अचानक पेट्रोल पंप से एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर तेजी से सड़क पर आया और साइड से आ रही बाइक को टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे पुलिस बल में घायलों को चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में कामयाब रहा पुलिस ने दोनों वाहनों को हिरासत में ले लिया है घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है

Deepak

Related Articles

Back to top button