ब्रेकिंग न्यूज़

कांवड़ियों के रास्ते में गड्ढों और कंकड़ों की भरमार

अमांपुर-डेगरी मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील, जर्जर मार्ग से गुजरने को मजबूर शिव भक्त कावड़िएं

कासगंज/अमांपुर। कांवड़िया श्रद्धालु कछला गंगाघाट से जल भरकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करते है। उनकी भक्ति की डगर आसान नही है। क्यों कि उन्हे अमांपुर-डेगरी मार्ग की उखड़ी हुई सड़क पर कंकड़ और बिखरे पत्थरों से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा में कठिन मार्ग पर चलकर अपनी भक्ति की परीक्षा देनी पड़ रही है। उनके मार्ग को आसान बनाने के लिए अधिकरियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही है। इस मार्ग से होकर डेगरी, हुन्डा, सेखपुरा, भरतपुर, भंडारी स्टेशन, सहावर, सोरों, और कासगंज आदि मार्गों पर लोगों का आना जाना रहता है। श्रद्धालुओं को गंगा की तलहाटी से होकर इसी रास्ते से अमांपुर पहुंचते और आगे का रास्ता तय करना पड़ता है। यह पूरा मार्ग जर्जर हो चुका है। और जगह-जगह गहरे गड्डे है और डामर सड़क भी जगह-जगह से उखड़ गई है। जों कांवड़ियों और राहगीरों के लिए बाधा बन रहे है।

Related Articles

Back to top button