गंगाघाट से लेकर बाजार तक गूंजे रहे बम-बम, कंधे पर कांवड लिए भक्ति में लीन जा रहे कांवड़ियों की टोलियां
अमांपुर में सजी कांवड़ के सामान की दुकाने, लोगों में दिख रहा उत्साह

कासगंज/अमांपुर। नवरात्र राम नवमी पर्व को लेकर कस्बा के मुख्य मची हुई है। गंगाघाटों की ओर से आने वाले कांवडियों के हर हर महादेव, बम-बम भोले, जय माता दी के जय घोषों सें मार्ग गूंज रहे है। कांवड़ियों के जत्थों में पुरूषों के साथ महिल श्रद्घालु भी बढ़ चढ़कर सहभागिता कर रही है। आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु गंगाजल भरने के लिए गंगातटों पर पहुंच चुके है। वही लोगों में कांवड़ को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा साम्रगी व कांवड़ के सामान की दुकाने सजी हुई है। जगह-जगह कांवड़ लेने जाने वाले भक्त खरीदारी करते दिखाई दे रहे है। रामनवमी को लेकर कस्बा में बम-बम भाले की गूंज सुनाई देने लगी है। कछला गंगा घाट से श्रद्धालु कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं। कस्बा की सड़कों पर गंगाजल लेकर बाबा भोले का जयकारा लगाते हुए पैदल जा रहे है। कस्बा की ओर से बटेस्वर, आगरा, ओछा, धौलपुर, के सैकड़ों कांवड़िया भगवान के जयकारे लगाते हुए कस्बा से गुजर रहे है। कस्बा के बारहद्वारी पर जगह-जगह कांवड़ के सामान की दुकानें लगी हुईं। जिन पर कांवड़िए खरीददारी कर रहे हैं। ग्राहको की भीड़ से देर शाम तक बाजार गुलजार रहा।
Subscribe to my channel


