ब्रेकिंग न्यूज़

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन की गई माता महागौरी की आराधना

माता के मंदिरों पर रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

कासगंज/सोरों चैत्र नवरात्रि पर माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तीर्थ नगरी में हरपदी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है भक्तों ने हरपदी गंगा में स्नान कर भोगपुर वाली माता की जात कर नगर के ग्राम देवी माता मंदिर बटुक नाथ मंदिर नव दुर्गा मंदिर 84 घंटा माता मंदिर संकटा माता मंदिर हरसिद्धि माता मंदिर काली मंदिर त्रिमहाशक्ति कालका देवी मंदिर पंच महाशक्ति माता मंदिर भूरी देवी माता मंदिर सहित माता के सभी मंदिरों पर भक्तों द्वारा माता महागौरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया अष्टमी तिथि को व्रत पूर्ण करने वाले श्रद्धालुओं ने कन्या लांगुरियां को भोजन कराकर दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही।

Deepak

Related Articles

Back to top button