ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नगर कार्यकारिणी गठित

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना की संस्तुति और जिलाध्यक्ष केके सक्सेना की सहमति पर नगर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कासगंज नगर की नवीन कार्यकारणी गठित की है। नई कार्यकारिणी में नगर महामंत्री पीयूष सक्सेना कोषाध्यक्ष कपिल जोहरी , उपाध्यक्ष मोहित सक्सेना, विकास सक्सेना, अंकुर सक्सेना, मंत्री आशीष श्रीवास्तव, विकल्प सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना मनोनीत किए गए। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान में तन मन धन से सहयोग करने की बात कही है। उन सभी का उद्देश्य रहेगा कि वह कायस्थ समाज में सहयोग स्नेह भाईचारा का ऐसा माहौल पैदा करेंगे, जिससे समाज के कायस्थ बंधुओं में आपसी सामंजस्य स्थापित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button