अमांपुर में नगर पंचायत ने किया स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन, साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक
अमांपुर में स्वच्छता मशाल मार्च रैली निकालकर स्वचछता का दिया संदेश

कासगंज/अमांपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2030 के अंतर्गत ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने एवं कचरा मुक्त करने को अमांपुर नगर पंचायत के द्वारा स्वच्छ मशाल मार्च रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छ मशाल मार्च रैली का शुभारंभ ईओ प्रमोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में नगर पंचायत कर्मी, गणमान्य नागरिकों व सफाई कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत की टीम ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी जो अभिमान की अनदेखी कर स्वच्छता के मानकों की धज्जियां उड़ता मिलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं व युवाओं का भी सहयोग लेगी। इसके अलावा नगर पंचायत प्रशासन की टीम क्षेत्र के विद्यालयों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को सूखा व गले कूड़े को अलग करने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन आदि के बारे में जागरूक करेंगी। इस दौरान ईओ प्रमोद कुमार सिंह, लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह यादव, उदित प्रताप सिंह, सफाई नायक दिनेश कुमार, ओमकार यादव, हिमाचल, चोबसिंह, महाराज सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, रीना, विमला, लक्ष्मी, राकेश, प्रदीप, भूरे, गिरीश, विशनू,मोना, सत्तन, ब्रजपाल आदि रहे।
Subscribe to my channel


