ब्रेकिंग न्यूज़

रामजानकी मंदिर में चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन हवन-यज्ञ के साथ हुआ।

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा कस्बा

कासगंज/अमांपुर के कालेज रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर पंचायत अमांपुर के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण के पाठ का समापन दीपदान, हवन-यज्ञ के साथ धूमधाम से हुआ। पंडित सतीश मिश्रा, पंडित बृजेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजन कर मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से 24 प्रहर अखंड रामायण पाठ का धार्मिक अनुष्ठान गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर प्रांगण में बजरंगबली का ध्वज भी लगाया गया। इस अवसर पर भरी संख्या में भक्तों ने भाग लेते हुए 24 प्रहर अखंड रामायण का पाठ किया। मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर ईओ प्रमोद कुमार सिंह, लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, अभिजात द्विवेदी, आचार्य हरीकिशोर मिश्रा, गौरव कृष्ण पांडेय, आचार्य रामखिलाड़ी उपाध्याय, रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, मुकेश बाबू, संजू यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, डिम्पल गुप्ता, हिमाचल, वीर बहादुर, ओमकार यादव, दिनेश कुमार, उदित प्रताप सिंह, महाराज सिंह, सूरज यादव, गोल्डी, चोबसिंह यादव, दीपक कुमार आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button