ब्रेकिंग न्यूज़

मृतिका के परिजनो से घर जाकर बीजेपी भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने की मुलाकात

भिलाई -भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने रामनवमी के दिन सुपेला स्थित शीतला मंदिर तालाब के पास भीड़ में किशोरी की चाकू से निर्मम हत्या एवम छोटी बहन को चाकू से घायल करने कि दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतिका के परिजनों से सुपेला स्थित निवास में मिलकर ढाढस बंधाया एवम सांत्वना दी एवं जिला प्रशासन से उचित मदद दिलवाने हेतु आश्वासन भी दिया! भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने शहर में चारो तरफ हो रही आपराधिक हिंसक घटनाओं की घोर निंदा की ! छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में पुनरावृति ना हो इसके लिए कड़े कदम उठाएं जाए! इस बात पर भी शोक व्यक्त किया गया कि शहर सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीड़िता के परिवार से मिलने अब तक नहीं पहुंचा ऐसी उदासीन शहर सरकार के जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का भी आरोप लगाया!पीड़ित परिवार से मिलने भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया, जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ,पुरुषोत्तम देवांगन,धनेश्वर चौहान सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे थे!

Deepak

Related Articles

Back to top button