छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर महा समिति की बैठक संपन्न हुई

रायपुर| छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर ( छं•ग•) के राष्ट्रीय संयोजक श्री ओ• पी• शर्मा एवं प्रांता अध्यक्ष आलोक मिश्रा के द्वारा प्रधान कार्यालय रायपुर में महा समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न की गई| इस दौरान प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर के महामंत्री नर्सिंग प्रकोष्ठ श्रीमती श्यामा देवी के द्वारा बैठक में स्वास्थ विभाग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से आगे की रणनीति तैयार की गई। 06 अप्रैल को होने वाले सीएमएचओ कार्यालय घेराव निर्णय लिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के एस• एस• सोनी , एस• पी• देवांगन ,अश्वनी गुर्देकर, राजेंद्र प्रसाद यादव ,रविंद्र तिवारी , विकास यादव, प्रदीप बोगी ,सतीश परेसिया ,असलम खान, अजय नायक, सत्येंद्र गुप्ता, प्रमेश पाल, अजय परिहार, भूपेंद्र राय ,रवि ठाकुर, शुक्ला बाबू आदि रहे।
Subscribe to my channel


