नर्सिंग ऑफिसर की मांगों को लेकर 22 अप्रैल को संघ की बैठक

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर के महामंत्री (नर्सिंग प्रकोष्ठ) श्रीमती श्यामा देवी जन प्रतिनिधिमंडल एवं संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी आलोक मिश्रा (प्रांताअध्यक्ष) एव अश्वनी गुर्देकर (महामंत्री) के निर्देशानुसार नर्सिंग ऑफिसर प्रकोष्ठ की प्रांतीय स्तर बैठक दिनांक 22/04/ 2023 दिन शनिवार को 11:00 बजे प्रधान कार्यालय अर्जुन नगर डी• के• एस• भवन के पास रायपुर में रखी गई है जिसमें नर्सिंग प्रकोष्ठ के सभी प्रांतीय पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जो नर्सिंग ऑफिसर संवर्ग में आते हैं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से की गई है इस बैठक में नर्सिंग ऑफिसर कैडर की सभी मांगों से संबंधित चर्चा एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी एवं साथ ही संविदा में कार्यरत सभी नर्सिंग ऑफिसर कैडर को नियमित कराने के संबंध में चर्चा की जाएगी हम अपनी मांगो को लेकर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे का आंदोलन होगा तेज जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की
Subscribe to my channel


