ब्रेकिंग न्यूज़

हनुमान जी की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र, उतारी गई आरती

अमांपुर में धूमधाम से निकाली बजरंगबली की शोभायात्रा

आकाश गुप्ता। अमापुर

कासगंज/ अमांपुर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह श्रीराम जानकी मंदिर पर हवन एवं हनुमान जी का अभिषेक हुआ। शाम को अंजनिपुत्र रामभक्त हनुमान जी की बैन्ड बाजों और झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर बैंड बाजों और डीजे की धुन पर हनुमान जी के मनोहारी भजनों पर भाव विभोर होकर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। हनुमान जी और श्रीराम की जय-जयकार से वातावरण गूंजता रहा। वीर बजरंगी की शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरिओम वर्मा, वेदान्ताचार्य दण्डी स्वामी विशुद्धनन्द सरस्वती महाराज, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, अध्यक्ष रामलाल साहू, समाज सेवी धीरज गुप्ता, रामनरायन मित्तल ने संयुक्त रूप से हनुमान जी के स्वरूप का पूजन व आरती कर किया। शोभायात्रा कालेज रोड पर स्थित प्रचीन श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, गुडमंडी, शास्त्री नगर भ्रमण करते हुए देर रात श्रीराम जानकी मंदिर परिसर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हनुमान अखाड़ा, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, पंचमुखी हनुमान, महाकालेश्वर, खाटू श्याम समेत दर्जन भर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और हनुमान जी की आरती उतारी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सहावर राजू निषाद, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार मय पुलिस बल और पीएसी के तैनात रहे। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, मीना चौहान, दिनेश चन्द्र जौहरी, राकेश पाराशर, दरवेश फौजी, पुष्पेंद्र वर्मा, शिव कुमार भारद्वाज, विनय प्रताप सिंह, कमल गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, वीरेंद्र यादव, केशवदेव गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुज राघव, प्रखर गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, डाॅ पवन माथुर, नरायन साहू, बंटी गुप्ता, सोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता, सजीव माहेश्वरी, गौरव गुप्ता, कान्हा माहेश्वरी, शनिदेव गुप्ता, दीपक सोलंकी, शिवम गुप्ता, आयुष गुप्ता, यश अग्रवाल, कृष्णा आर्य, प्रियांशी गुप्ता आदि  रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button