ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता के समर्थन में अग्रवाल भी उतर आया

अग्रवाल समाज ने दिया सुलोचना गुप्ता को समर्थन

कासगंज/अमांपुर के गांधीनगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समाज के द्वारा नगर पंचायत अमांपुर अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुलोचना गुप्ता के पक्ष में अपना समर्थन दिया गया। यह समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता का फूलमाला और चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता सभी का आभार जताया। आगमी 11 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। समाज सेवी रामनरायन मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ट्रिपल इंजन सरकार ही सर्वाधिक विश्वसनीय एवं लोकतांत्रिक राजनैतिक दल है। जो सभी का विकास और सबका साथ दे रही है। इस दौरान सत्यनारायण गर्ग, रामनरायन मित्तल, प्रमोद गोयल, विपन बिहारी, राजीव मित्तल, संतोष अग्रवाल, विक्की गोयल, अशोक गोयल, रिंकू अग्रवाल, दिनेश जिदल, मुकेश अग्रवाल, रामौतार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बसंत जिदल, विनोद गर्ग, अर्चना गर्ग, कुमकुम गर्ग, अवधेश अग्रवाल सहित आदि रहे।

Related Articles

Back to top button