ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का मौसम ने दिया साथ

कासगंज/अमांपुर। मौसम भी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का पूरा साथ दे रहा है। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल रहे जिससे धूप नहीं निकली जिसका प्रत्याशियों ने भी लाभ उठाया। निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुबह 7 से लेकर 11 बजे तक प्रचार करते थे फिर शाम 5 बजे से रात्रि तक जनसम्पर्क में रहते थे लेकिन शनिवार, रविवार और सोमवार को भी मौसम ने भी उनका साथ दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिससे धूप नहीं निकली और प्रत्याशी दोपहर में भी जोर-शोर से प्रचार करते हुए दिखायी दिए।

Related Articles

Back to top button