ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता के समर्थन में निकाली बाइक रैली

सुलोचना गुप्ता ने बाइक रैली के जरिए किया जनसंपर्क

कासगंज/अमांपुर। नगर पंचायत अमांपुर से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुलोचना गुप्ता पत्नी पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकताओं व हजारों समर्थकों के साथ नगर में बाइक रैली निकालकर जनसमर्थन मांगा। कालेज रोड स्थित प्रचीन देवी मंदिर से बाइक रैली प्रारंभ हुई। जगह-जगह बाइक रैली का समर्थकों ने स्वागत किया। पुष्प वर्षा की। बाइक रैली बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, तिराहा, ददवारा, गुड़मंडी, शास्त्री नगर भ्रमण करते हुए कालेज रोड पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, निकाय चुनाव प्रभारी प्रदीप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डाॅ भगवान सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, शिव सिंह वर्मा, हिदेश सर्राफ, हरीश लोधी, दीपक गुप्ता, वीरेंद्र यादव, केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुज राघव, प्रखर गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, पंकज राजपूत, मनोज लोधी, मुन्नालाल जाटव, अखंड यादव, अमर सिंह शाक्य, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, विशाल मित्तल, मोहित गुप्ता, विवेक वर्मा, सहित आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button