ब्रेकिंग न्यूज़

पैरामिलट्री फोर्स व पुलिस बल ने निकाला पैदल मार्च

निकाय चुनाव को पुलिस सतर्क किया पैदल मार्च

कासगंज/अमांपुर । निकाय चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पैरामिलट्री फोर्स के जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर मतदान को शांतिपूर्वक कराने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सीओ सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए भ्रमण किया। लोगों से मुलाकात करके चुनाव की स्थिति के बारे में जानकारियां ली। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से लोगों को संदेश दिया कि वे मतदान के दौरान शांति बनाकर रखें और बिना किसी दबाव में निष्पक्ष मतदान करें। सीओ सहावर राजू निषाद ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की चेतावानी भी दी। इस दौरान कस्बा इंचार्ज सत्यवीर सिंह, एसआई विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई ब्रहापाल सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई राजेन्द्र सिंह, शशांक दुबे, शीलेन्द सिंह, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान सहित आदि रहे।

Related Articles

Back to top button