नगर की आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी, घूंघट की ओट से की वोट, मतदाताओं में रहा उत्साह
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते विकलांग मतदाता

कासगंज/अमांपुर। निकाय चुनाव को लेकर नगर के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गई। जलपान से पहले मतदाता मतदान करने पहुंच गए। युवतियां और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। नगर के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई महिलाएं अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाकर दूसरों से मतदान की अपील की। वही पहली बार मतदान करने वाली युवतियों में खासा जोश रहा। मक्खन लाल इंटर कॉलेज, प्रथामिक विद्यालय अमांपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विकास खंड कार्यालय में बने पोलिंग बूथों पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को मतदान करना चाहिए।
मतदान को लेकर मुस्लिम महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह रहा। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी महिला मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी देखी गईं। मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर मतदान किया। कई महिलाएं अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं।
Subscribe to my channel


