ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:मानपुर नगरिया विद्युत समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की सीधी चेतावनी

समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

कासगंज/न्यौली मानपुर नगरिया विद्युत उपकेन्द्र पर व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगरिया के एक प्रतिनिधिमंडल मण्डल अध्यक्ष मंनोज चौहान के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता सुरेशचंद्र रावत से मुलाकात कर उनको समस्याओं से अवगत कराकर उनके समाधान की मांग की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मंनोज चौहान ने कहा कि बिजलीघर की मशीनों की क्षमता लोड के सापेक्ष बहुत कम होने के कारण तीनो फीडर एक साथ चलने में असुविधा होती है जिससे उपभोक्ताओं को महज 8-10 घण्टे आपूर्ति ही मिल पा रही है अतः शीघ्र ही ज्यादा क्षमता की मशीनें लगाई जायें जिससे उपभोक्ताओं को शासनादेश के अनुसार सप्लाई मिल सके। समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने व्यापक जन आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अनुज चौहान , मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा,मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, शक्तिकेन्द्र संयोजक राजकुमार कश्यप, बूथ अध्यक्ष मंनोज मौर्य , आर्यन सोंलकी, प्रेमकुमार सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button