ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:अमांपुर के महदवा में फूड पॉइजनिंग से छात्रा की हुई मौत

फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत, माता-पिता व भाई जिला अस्पताल में भर्ती

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र के महदवा गांव में बुधवार की रात को परिवार के चार लोगों ने सब्जी से रोटी खाई और सो गए। देर रात सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। गांव के ही एक चिकित्सक से दवा ली। लेकिन हालत में कुछ सुधार नही हुआ। इसमें कक्षा 7 की छात्रा करिश्मा पुत्री गया प्रसाद उम्र 13 वर्ष की मौत हो गई। और छात्रा के पिता गयाप्रसाद, मां पुष्पा देवी, भाई नंदकिशोर निवासीगण महदवा की हालत बिगड़ने पर आनन फानन में पड़ोसी उनको अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां हालत में सुधार न होने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Deepak

Related Articles

Back to top button