
कासगंज/अमांपुर में वन महोत्सव के मौके पर हरियाली से धरा का श्रृंगार करने के लिए लोग आगे आये। इस अवसर पर बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन, मक्खन लाल इंटर कालेज, भाजपा कार्यालय, ब्लॉक परिसर पर पौधारोपण कर किया धरा का हरित श्रृंगार। गणमान्य लोगों ने पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं व हरियाली लाने एवं पेड पौधों की सुरक्षा करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, विधायक हरीओम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य विक्रम राजपूत, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी ने पौधे लगाऔ पर्यावरण बचाओ के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्ध व स्वच्छ रहेगा तो आमजीव पर कोई खतरा नहीं रहेगा। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण का महत्व काफी अधिक है। इस दौरान प्रबंधक अर्चना गर्ग, जिला मंहामत्री संजय सोलंकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मथुरा प्रसाद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, सरदार निर्मल सिंह, चित्तर सिंह, वीरी सिंह शाक्य, श्रीराम सोलंकी, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, राजकुमार वर्मा, मनोज राजपूत, त्रिमल वर्मा, सुधीर शर्मा, रामखिलाड़ी उपाध्याय, दिनेश कुमार, ओमकार, आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


