भीषण गर्मी ने निजात को रजवाह और वाटर पार्क में बच्चों ने लगाई डुबकी
उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बच्चों ने पानी में की मस्ती

कासगंज/अमांपुर। जैसे-जैसे मई का महीना आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे गर्मी का पारा भी ऊपर चढ़ता जा रहा है। आम जनमानस के साथ-साथ पशु पक्षी भी व्याकुल नजर आ रहे है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया है। लोगों के द्वारा गर्मी से बचने के लिए उपाय किए जा रहे है। रविवार को तेज धूप के चलते लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए युवा और बच्चों ने रजबहों, तालाब व वाटर पार्क में डुबकी लगाई और राहत महसूस की और मस्ती की। मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने अपना दिखना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान है। घरों में लगे पंखे जवाब देने लगे हैं। सबसे अधिक समस्या महिलाओं व बच्चों को उठानी पड़ रही है। कस्बा के सहावर रोड पर स्थित बनूपुरा रजवाह व एटा रोड पर स्थित वेदराम सिंह आवासीय वाटर पार्क के पानी में दर्जनों युवा और बच्चे गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में छलांग लगा रहे थे। इसके बाद बच्चे देर तक पानी में घुसकर अटखेलियां करते दिखे। आसपास गांवों के तालाबों में भी बच्चे पानी में नहाकर गर्मी में राहत महसूस करते रहे। हालांकि शाम को सूरज ढलने के बाद तापमान नीचे आने पर सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी।
Subscribe to my channel


