ब्रेकिंग न्यूज़

मौसम का बदलता मिजाज, अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की लग रही भीड़

कासगंज/अमांपुर। मौसम का बदलता मिजाज सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन भर पड़ने वाली गर्मी लोगो॔ की सेहत पर भारी पड़ रही है। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज सरकारी और निजि अस्पतालों में पहुंच रहे है। चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को सर्दी-जुकाम, बुखार से परेशान मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दवा दी। गुरुवार को 140 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। सुबह 10 बजे से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। प्रभारी चिकित्सक डा. संदीप राजपूत ने बताया कि गुरुवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर मौसमी बीमारियों, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खुजली, डायरिया एवं सांस से पीड़ित थे। सभी को दवा दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ एवं फीजीशियन डा. गौरव तोमर ने बताया कि मौसम का मिजाज बदलने से स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान डाॅ नीरेन्द्र कुमार, डाॅ सिवेन्द्र सिंह, डा. मोनिका, डा. मेघांशू, डा. जितेंद्र, एलडी जयप्रकाश, बीपीएम बृजेश यादव, शिखा यादव, संतोष कुमार, फार्मासिस्ट ग्रीश, सजीव कुमार, विजेन्द्र कुमार, बच्चन लाल आदि  रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button