अहिल्याबाई होल्कर की जयंती राधिका गेस्ट हाउस में मनाई गई

कासगंज/सिढ़पुरा। कस्बे के विचोला रोड राधिका गार्डन में माता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जयंती समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महेन्द्र सिंह बघेल भाजपा नेता एवम विशिष्ट अतिथि सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज कासगंज से डी0 एस0 पाल के रूप मे रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभरोसे पाल ने की। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पाल ने किया,मुख्य अतिथि ने आगुन्तकों के साथ अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम के सयोजक सुनील वघेल प्रधान रहे। आपको बता दें कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के अनुयायियों पाल एवं बघेल समाज के लोगों द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से जयंती मनाते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जानकारी देते हुए महेंद्र सिंह बघेल ने बताया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को ऐसा संदेश दिया जिससे समाज को एक नई दिशा मिली। इस जयंती समारोह में हाईस्कूल एवं इंटर पास मेधावी छात्रों अस्सी प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सिढ़पुरा विकास खण्ड के छात्रों को पुरुस्कृत किया। जिससे ये मिसाल बनी रहे कि निश्चित तौर पर ये बालक आगे चलकर लोकमाता अहिल्याबाई के पद चिन्हों पर चलकर समाज का मार्गदर्शन कर सकें,राजीव कुमार उर्फ राजू पाल ने कहा कि हम इनके संघर्षों से केवल दृढ़ निश्चय करना ही सीखे हैं इस अवसर पर गंगाराम,पूजा पाल, जैनेंद्र पाल, दुर्ग सिंह पाल, राजवीर पाल,ओमकार सिंह रामपाल,नारायण सिंह गयादीन प्रधान,सोनपाल सिंह ,गजराज सिंह,जबर सिंह, सोनपाल सिंह,सुरेंद्र पाल किशन वीर सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


