ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट के एम इंटर कॉलेज में हुआ शरबत वितरण का आयोजन

कासगंज/पटियाली नगर के बाईपास रोड स्थित सेंट के एम इंटर कॉलेज में आज एकादशी पर संत दर्शन सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष में शरबत वितरण का आयोजन किया। इस दौरान हजारों राहगीरों ने ठंडे मीठे शरबत को पिया | विद्यालय प्रबंधक श्री श्याम किशोर गौर ने बताया की मानवता की सेवा ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म है हम सभी को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा भी करते रहना चाहिए जब हम दूसरों की सेवा करते हैं दूसरों का भला सोचते हैं तो भगवान हमें स्वतः ही सद्बुद्धि देता है और हमारे असंभव कार्य को संभव करता है इस अवसर पर प्रधानाचार्य शोभित सिंह चौहान ,जितेंद्र यादव, भीकम सिंह यादव, आलोक गौर ,विवेक, सौरभ दीक्षित, रोहित पुंडीर सौरव चतुर्वेदी, अनुज दुबे ,वीरेंद्र सिंह ,नेहा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button