भिलाई: मध्य टोल नाका को आम जनता के लिए निःशुल्क करनें की मांग,भाजपा ने ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
भाजपा युवा मोर्चा ने ज्ञापन सौंपकर जनहित में टोल फ्री करने की चेतावनी अन्यथा आंदोलन

दुर्ग-भिलाई/भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी के आवाहन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के संयुक्त नेत्रत्व में दुर्ग से अंजोरा के मध्य टोल नाका को आम जनता के लिए निःशुल्क किए जाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नाम ज्ञापन टोल प्रबंधन को दिया गया
साथ की जनहित में टोल नाका निःशुल्क करने में अगर विलंब हुआ तो भाजपा युवा मोर्चा, जिला भिलाई उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की विगत 23 वर्ष से इस टोल से वसूली जारी है, अब इसे बंद कर जनता के हित में राहत देना चाहिए बहुत पुरानी मांग है। आज जिला भाजपा के निर्देश पर हम। युवा मोर्चा के साथियों के साथ टोल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर जनहित में शीघ्र टोल फ्री करने की मांग रखी गई। अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री द्वय विशालदीप नायर व रितेश सिंह ठाकुर, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, कार्यालय प्रभारी उमेश वर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, सुभाष शर्मा, कृष्णा द्विवेदी, रिंकू सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


