ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज:अमांपुर विधुत उपकेंद्र पर लगा मेगा कैंप, 4 लाख 80 हजार वसूला
दीपक जोशी।अमांपुर

कासगंज/अमांपुर में विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत विभाग के द्वारा एक मुस्त समाधान योजना के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। मेगा कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर किया। अधीक्षण अभियंता एस सी रावत के आदेशानुसार अधिशाषी अभियंता अजय कुमार सबिता, उपखंड अधिकारी अरविंद झा, के नेतृत्व में जेई राजपाल सिंह के द्वारा विधुत उपकेंद्र अमांपुर पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेई राजपाल सिंह, जेई पवन कसौधन, दीप चन्द्र, वीरेंद्र गुप्ता, दयानंद, संजीव दुबे, पंकज बाबू, प्रभात वर्मा, प्रमोद कुमार, विकास यादव, आशू यादव, सर्वेश कुमार, नाजिम, सुगड पाल, आकाश गुप्ता, अवधेश, प्रेम प्रकाश, राहुल यादव, संजीव यादव, नेम सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


