ब्रेकिंग न्यूज़

उझानी: गैंस सिलेंडर लीक होने से लगी आग हजारों का नुकसान उजड़ा गरीब का आशियाना

यश तोमर ।बदायूँ

बदायूँ/ उझानी ब्लाक के ग्राम खजुरारा पुख्ता में कल सुबह खाने बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लीक होने की वजह से अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारक कर लिया है क्षण भर में किसान राजकुमार कश्यप की झोपड़ी में रखा राशन नकदी जेवरात कपड़े सभी जलकर राख हो गए हैं झोपड़ी में लगी आग को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझा ली है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी राजकुमार कश्यप के सपने टूट चुके थे वह झोपड़ी में सपरिवार गुजारा कर रहे थे सरकारी कागजात भी जल गए हैं झोपड़ी में सात सदस्य जीवन यापन कर रहे थे सूचना पर राजस्व अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button