ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: महिला मोर्चा ने भारत माता के जयकारों के साथ घर घर तिरंगा बाटा

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा,दिया संदेश

भिलाई।दीपक कुमार संवाददाता

भिलाई केम्प मंडल महिला मोर्चा के द्वारा 14 अगस्त को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज 150 से अधिक घरों में तिरंगा बाटा गया। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को एक नई पहचान और सम्मान देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है जिसे सफल बनाने के लिए घर घर तिरंगा बांटें गए।और लोगों को देशभक्ति रखने संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा घर तिरंगा बांटने का कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा केम्प की रश्मि साहू के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एव जिला पदाधिकारी प्रमिला दूबे, भारती बेन, सुगंधी सोनी, शशीकला मेहता एवं महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री भगवती देवी, साथ में रूबी देवी नजमा जी श्वेता की गौरवमय उपस्थिति रही।

Deepak

Related Articles

Back to top button