ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा भिलाई जिला कार्यालय में विभाजन की विभीषिका विषय पर संगोष्ठी हुई

भिलाई: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के कुशल मार्गदर्शन में विभाजन विभीषिका दिवस प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में मनाया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया! भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन। भाजपा भिलाई जिला द्वारा त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई ।विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम के जिला संयोजक शंकर लाल देवांगन ने विभाजन के विषय पर अपने विचार रखे! आगे जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने 2021 में गजट नोटिफिकेशन जारी कर 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ घोषित किया था। संगोष्ठी कार्यक्रम का मंच संचालन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह द्वारा किया गया। विभाजन विभीषिका दिवस के मुख्य वक्ता के रूप में श्री के पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। अगले वक्ता सुरेंद्र सिंह कैंबो ने कहा रेंद्र मोदी ने घर्ष और बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी। श्री प्रभु नाथ मिश्रा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है।

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय और राज्य इकाइयों को इस दिन प्रोग्राम करने की जिम्मेदारी दी है। कार्यकर्ताओं को उन परिवारों से मिलना है जिन्होंने त्रासदी में अपनों को खोया है। सोशल मीडिया पर अपनी यादें भी साझा करनी हैं। नई पीढ़ी को देश के बंटवारे के बाद लोगों को होने वाली पीड़ा के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए विभाजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी।.पीएम ने कहा कि उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

1947 में देश ने आजादी पाई थी, मगर देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी झेलना पड़ा। भारत से कटकर पाकिस्तान नया देश बना और बाद में पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से ने 1971 में बांग्लादेश के तौर पर एक नए देश की शक्ल ली।

भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के जरिए भेदभाव, मनमुटाव, दुर्भावना को खत्म कर एकता, सामाजिक सद्भाव व की भावना को बढ़ाया जाएगा।

इसके उपरांत भाजपा भिलाई जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्पों के अध्यक्षों की कार्य विस्तार योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्य विस्तार योजना के प्रदेश सह संयोजक रूप नारायण सिन्हा (छत्तीसगढ के 45 विधानसभाओ के प्रभारी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

विभाजन विभीषिका दिवस के मुख्य वक्ता के रूप में श्री के पी सिंह श्री सुरेंद्र कैंबो श्री प्रभु नाथ मिश्रा श्री गोपाल टावरी आदिगुरु श्री शंकराचार्य जी के शिष्य रवि शास्त्री , जिला अध्यक्ष श्री बृजेश बिचपुरिया , जिला सह प्रभारी चेमन देशमुख,श्री शंकर लाल देवांगन थे

इस मौके पर प्रमुख रुप से शिरीष अग्रवाल जी , योगेन्द्र सिंह, वीरेंद्र साहू, प्रवीण पांडे,भोजराज सिन्हा जी , रेखराम बंछोर,जय प्रकाश यादव, संदीप अग्रवाल, विजय जैसवाल,एसएन सिंह ,डॉ एके खरे जी, अनु मिश्रा ,सुभाष कस्तूरे ,अवधूत जोशी ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ,बृज मोहन उपाध्याय, शिव सागर मिश्रा ,मदन सेन ,मनोज तिवारी, सुभाष कस्तूर, संजय दानी ,करण कनौजिया , मिथिला खिचरिया,द्वारिका चंद्रवंशी, अवधूत जोशी ,जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, मिथिला खिचारिया,जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,जिला मंत्री जय प्रकाश यादव,विजेंद्र सिंह, विजय जैसवाल, विजय शुक्ला,राजेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता,मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला,मंडल अध्यक्ष सुपेला रूपराम साहू ,गोवर्धन साहू,तुगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, वैशाली नगर मंडल महामंत्री दिनेश मिश्रा ,महामंत्री अर्जुन साहू ,उपाध्यक्ष विश्राम साहू ,गुरनाम सिंह, शैलेंद्र सक्सेना ,प्रदीप गुप्ता ,मंत्री दीनदयाल गुप्ता ,विश्वरंजन सिंह ,विनोद साव ,अजय उपाध्याय ,दिनेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे! उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया विभाग के प्रभारी जयप्रकाश यादव ने दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button