ब्रेकिंग न्यूज़

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में शहीदों को किया याद, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कासगंज/न्यौली। स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखण्ड भारत दिवस के उपलक्ष्य में सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल व भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिसर में भागवताचार्य गौरव कृष्ण पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सी0ओ0 कासगंज अजीत चौहान, तहसीलदार कासगंज अजय यादव, एवम अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती, भारतमाता व क्रान्तिकारियो के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमे मैं देश नहीं झुकने दूँगा, कश्मीर हमारा है, स्वच्छता कब्बाली , लक्ष्मीबाई नाटिका आदि कार्यक्रमो ने दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। वहीं आर्केस्ट्रा कलाकार सौम्या खण्डेलवाल ने देशभक्ति कार्यक्रमो पर श्रोताओं को थिरकने को मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवम भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक हरिओम वर्मा ने कहा हम सभी को अपने देश की माटी से जुड़ना होगा इसीलिए सरकार द्वारा पूरे देश मे मेरी माटी , मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घरों पर तिरंगा झण्डा भी लगाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 प्रदीप रघुनन्दन, रोहित भदौरिया, डॉ0 योगेन्द्र चौहान, मंजीत राठौर, जिला पंचायत सदस्य आराम सिंह शाक्य, शिवकुमार प्रधान, विकास शर्मा, राजीव बरबारिया, विशाल सोलंकी, मनोज्ञ वर्मा, विकास मौर्य, ममता कश्यप, वंशिका राघव सहित भाजपा के कार्यकर्ता व विद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button