ब्रेकिंग न्यूज़

प्राचीन सीताराम मंदिर के विकास निर्माण में नहीं आएगी कोई वाधा – भूपेश शर्मा

जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद मिला आश्वासन

कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों के विकास की श्रृंखला में प्राचीन एवं पवित्र स्थान सीताराम जी मंदिर के निर्माण व सौन्दर्यीकरण लिए पुरातत्व विभाग द्वारा जिला प्रशासन की मदद से कार्य किया जा रहा था जिस पर कुछ अवैध कब्जा धारी है इकट्ठा होकर आपत्ति दर्ज कराई थी उन्होंने उक्त जमीन को कब्रिस्तान की जगह बताकर कार्य रुकवाने के लिए तहरीर दी थी

जिसको लेकर आज अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की टीम ने भूपेश शर्मा के नेतृत्व में जिले के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर इस गंभीर प्रकरण को सभी सरकारी साक्ष्यो के साथ जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखते हुए बताया कि जिस जगह पर निर्माण हो रहा है उस जगह का की गाटा संख्या 325 है जो मंदिर से सटा हुआ नंबर है जबकि जिस जगह को कब्रिस्तान बताकर एक पक्ष निर्माण कार्य रोकने की कोशिश रहा है उस कब्रिस्तान गाटा संख्या 323स है इन दोनों का आपस में कोई लेना-देना नहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और आश्वासन दिया है कि किसी को जमीन पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा मंदिर के निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अप प्रकरण पुलिस प्रशासन के संज्ञान में हैं किसी को भी कानून व्यवस्था को खराब नहीं करने दिया जाएगा सरकार की योजनाएं बदस्तूर जारी रहेंगी इस  अवसर पर उमेश पाठक कपिल पंडित शरद पांडे श्याम दीक्षित तुलसी मा महाराज अंकुर अभिषेक आदि.रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button