ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में सावन के छठे सोमवार को माथा टेककर मांगा आशीर्वाद

दूध, दही, शहद, इत्र से किया अभिषेक

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के प्रचीन शिव मंदिर पर सावन माह के छठे सोमवार को भोलेनाथ को रिझाने के लिए शिवालयों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने माथा टेककर भोलेनाथ से सुख शांति की कामना की। शिवभक्तों ने भारी उत्साह के साथ भगवान शिव का पूजन कर अभिषेक किया। प्रातःकाल से ही हर महादेव, बम बम भोल और जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, मेवा, फल आदि लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव को अर्पित किए। हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। श्रद्धालु शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते नजर आए। भोलेनाथ के भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक भी किया।

Related Articles

Back to top button