ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे स्कूली बच्चे

देश भक्ति के रंग में रंगा अमांपुर

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में 77 वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों में खूब जोश और उत्साह दिखा। इस दौरान सड़कों, बाजारों गली-मोहल्लों में भी तिरंगे को लेकर खुमारी देखने को मिली। सुबह से ही भारत माता के जयकारों के साथ नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गाजे बाजे और देश भक्ति की धुनों संग प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर देश भक्ति के तराने गूंजते रहे। बाजार भी तरंगों से पटा हुआ दिखा। बाजारों में जगह-जगह बूंदी के स्टोल लगे नजर आए। बच्चें और युवा स्कूल एवं समाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तिरंगा झंडा हाथों में लिए जाते नजर आए। इस मौके पर पूरा कस्बा देश भक्ति के रंग रंगा नजर आ रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी विशेस्वर सिंह, कस्बा इंचार्ज रवींद्र कुमार, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई ब्रहापाल सिंह, कस्टेबल अवधेश यादव, शशांक दुबे, शैलेन्द्र कुमार, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, ब्रजेश कुमार, मय पुलिस बल के तैनात रहे। इस अवसर पर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, जिला पंचायत विक्रम राजपूत, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, शिव सिंह वर्मा, यतेन्द्र वर्मा, चेयरमैन चांद अली, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, डाॅ भगवान सिंह राजपूत, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, दिनेश जौहरी, कमल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी, अध्यक्ष नरेश राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, राजीव सर, आदित्य नंदन, प्रधान सुभाष चन्द्र, प्रधान संजय शाक्य, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रधान विकास यादव, प्रधान राकेश यादव आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button