ब्रेकिंग न्यूज़

धूमधाम से फहराया तिरंगा, देश भक्ति के गीतों से भरा जोश

हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वां स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयघोष से गूंजता रहा अमांपुर

कासगंज/अमांपुर। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह व गरिमापूर्ण ढंग से भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता के पर्व पर ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान हुआ। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। वही मिष्ठान्न वितरित किया गया। पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत लघु नाटक, नृत्य, खेलकूद और राष्ट्रीय गीतों की धूम रही। कस्बा के भाजपा कार्यालय पर विधायक हरिओम वर्मा ने, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन चांद अली खान एवं ईओ प्रमोद कुमार सिंह ने, बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में अध्यक्ष दरवेश फौजी एवं प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाराशर ने, कोमल प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक तामेस्वर अग्रवाल, अध्यक्ष विपन बिहारी एवं प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी ने, मक्खन लाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक अर्चना गर्ग संग प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने, राजवती विद्या मंदिर में विधायक हरिओम वर्मा एवं प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने, आरवीडी कंप्यूटर एजुकेशन प्वाइंट अम्बेडकर नगर में चेयरमैन चांद अली खान संग डायरेक्टर राजीव कुमार सर ने, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसूपूरा में सुखवीर सिंह सोलंकी, प्रबंधक छोटे सिंह सोलंकी व राजबहादुर सिंह ने, एस एन पब्लिक स्कूल में विधायक हरिओम वर्मा संग प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत ने, मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में शिवसिंह वर्मा एवं प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश राजपूत ने, कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी विशेस्वर सिंह एवं कस्बा इंचार्ज रवींद्र कुमार ने, प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डाॅ सन्दीप राजपूत ने, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला प्रताप सिंह ने, फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया में प्रेमपाल सिंह एवं प्रबंधक बृजेश वर्मा ने, प्रथामिक विद्यालय विकोरा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा ने, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स कार्यालय में मनोज गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, कमल गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया

Deepak

Related Articles

Back to top button