ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रगान के साथ आजादी के अमृत महोत्सव का हुआ समापन
अमांपुर मक्खन लाल इंटर कॉलेज के स्काउट गाइडों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

कासगंज/अमांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज के स्काउट गाइडों को सराहनीय कार्य करने पर प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, अनिल मौर्य, शिवप्रताप सिंह, बिजेश राठौर, आलोक सिंह चौहान, सुधीर शर्मा, 


विशनू वशिष्ट, जयप्रकाश, अनिल माहेश्वरी ने स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली एवं स्वतन्त्रता दिवस पर विद्यालय के स्काउट गाइडों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Subscribe to my channel


