ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न अटल को उनके योगदान के लिए किया याद

दुर्ग /भिलाई ।भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व .अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर पुष्प माला अर्जित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने याद करते हुए कहा वे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं। उन्होने अपनी राजनीति उस समय शुरू की जब उनकी उम्र 14-15 वर्ष होगी। वो जनसंघ , जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी बनने में उनका विशेष योगदान रहा। प्रधानमंत्री रहते पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अदम्य साहस का परिचय दिया, अमेरिका की प्रतिबंध की धमकी के बाद भी 1 नही 2 बार परीक्षण कर अमेरिका को सकते में डाल दिया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि वे डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेकर सक्रिय राजनीति में आए।1942 से राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। आपातकाल का दौर देखा उसके बाद दलों को जोड़कर मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री बने और सयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में पहली बार उद्बोदन दिया था। खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह ने उनके जीवन पर परिचय दिया तथा उसकी कविताओं को प्रस्तुत किया। साथ ही उनके याद में लिखी अपनी कविताओं को प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिरीष अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा 2 सांसद से प्रधान मंत्री बनने तक हमेशा संगठन को सर्वोपरि माना। संगठन मजबूत होने से पार्टी भी मजबूत होती।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेमलाल साहू ने एवम आभार महामंत्री योगेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर शिव सागर मिश्रा, विजेंद्र सिंह, महेश वर्मा, प्रवक्ता संजय सिंह,नेता प्रतिपक्ष भोज राज सिन्हा, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, विजय शुक्ला,कन्हैया सोनी, अखिलेश वर्मा,गीता विश्वकर्मा, प्रमिला दुबे, कांति वर्मा,मीना गिरी, योजना दहाके,सरोज सिंह,कंचन सोनी, दिनेश मिश्रा, विश्वरंजन सिंह आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button