ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल हाईवे को बीएमसी हॉस्पिटल से जोड़ने वाली सड़क का भूमि पूजन

भिलाई।बीएम शाह हॉस्पिटल को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क गड्ढों से ग्रस्त थी। जिससे अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों को वह वहां पर निवासरत लोगों को बहुत दिक्कत होती थी जिस को ठीक कराने की मांग कई वर्षों से उठ रही थी परंतु निगम प्रशासन इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहा था कुछ दिनों पूर्व ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सड़कों में पानी से भरी हुई गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया था इसके पश्चात निगम द्वारा तीन लाख रुपए की राशि आवंटित करके निर्माण कार्य तुरंत करवाने का आश्वासन दिया गया था जिसका भूमि पूजन आज भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया जी के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा वार्ड की 27 शास्त्री नगर की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू पूर्व महापौर भिलाई नगर निगम निर्मला यादव जी भारतीय जनता युवा मोर्चा कैंप मंडल के अध्यक्ष नवीन सिंह मंत्री धर्मेंद्र पांडे व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button