ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में निकली वीरांगना रानी अवंतीबाई की शोभायात्रा

वीरांगना रानी अवंतीबाई जयंती पर शोभायात्रा निकाली

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी लोक कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 192 वीं जयंती पर कस्बा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोधी समाज के लोगों ने भाग लिया। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस बीच अवंतीबाई की जय-जयकार से नगर गूंजता रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद राजवीर सिंह के बेटे सौरभ वर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा, लक्ष्मण सिंह ओपरेटर, पीसी वर्मा,ब्रजेश वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, नरेश बाबू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा नगर के वेदराम सिंह इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, घंटाघर, सराफा बाजार, सहित विभिन्न मार्गों पर होती हुई कासगंज तिराहे पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक झांकियां लोगाें के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में भगवान गणेश, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, खाटू श्याम, नाग नागिन, मां दुर्गा की झांकी शामिल रही। श्रीकृष्ण राधा का रास ने लोगों का मन मोहा लिया। शोभायात्रा से पूर्व श्री वेदराम सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ कालीचरन वर्मा, मथुरा सिंह मुखिया, डॉ. केतसिंह वर्मा, हरिकिशन आर्य, बहोरी सिंह अध्यापक, जवाहर सिंह प्रतिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, महीपाल फौजी, डाॅ भगवान सिंह वर्मा, गुलाब सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, प्रेम सिंह वर्मा, प्यारेलाल, यतेन्द्र वर्मा, प्रधान राजू वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रधान बहोरी वर्मा, प्रधान शैलेन्द्र सिंह, प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश वर्मा एडवोकेट, हरिओम मेडीकल, प्रधान राजेश वर्मा, मुकेश वर्मा, सत्यवीर सिंह, मनोज लोधी, हरीश लोधी, पंकज राजपूत, राजकुमार लोधी, आदित्य नंदन, तिर्मल सिंह, संजय वर्मा, दिनेश वर्मा, आकाश वर्मा, रूपकिशोर वर्मा, विवेक वर्मा, देवेंद्र राजपूत, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद

Deepak

Related Articles

Back to top button