मेले में बुखार खांसी-जुकाम के मरीजों की उमड़ी भीड़

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र के नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 6 स्थानों पर रविवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.संदीप राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य मेलों में 370 मरीज आये। इसमें सर्वाधिक मरीज बुखार, आई फ्लू, जुकाम, सांस, खुजली, खांसी के थे। दस गर्भवती महिलाओं ने खून की जांच कराई। इसमें मलेरिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, पेशाब की जांच हुई। पीएचसी पर पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने परीक्षण किया।रविवार को मेला में 370 लोगों ने उपचार लिया। प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने बताया कि मेला में 370 लोग पहुंचे। इस अवसर पर इस फीजीशियन डाॅ गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डाॅ नीरेन्द सिंह, डाॅ अजय यादव, डाॅ शिवेंद्र, दिलीप कुमार गुप्ता, एलडी जयप्रकाश, फार्मासिस्ट ग्रीश चन्द्र, सजीव यादव, विवेक कुमार, विश्वजीत उपाध्याय, बृजेश यादव, शिखा यादव, संतोष कुमार, हरिशंकर, बच्चन, विनय ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।
Subscribe to my channel


