ब्रेकिंग न्यूज़

दीपक गुप्ता बने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बने दीपक गुप्ता चेयरमैन

कासगंज/अमांपुर।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस, हलवासिया के निर्देश पर अखिल भारतीय महासम्मेलन उत्तर प्रदेश कासगंज का जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता चेयरमैन को नियुक्त किया गया है। उनको प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज सेविका सुलोचना गुप्ता के आवास पर अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज के प्रबुद्ध जनों के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान वक्ताओं ने कहा कि दीपक गुप्ता चेयरमैन के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। दीपक गुप्ता ने जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर उन्होंने समाज की सुरक्षा के लिए जीजान से लगने का भरोसा दिया। इस अवसर पर समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, बबलू गुप्ता, पूजा गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कमल गुप्ता, सुनील गुप्ता, विपन अग्रवाल, बंटी गुप्ता, अशोक गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, विवेक गर्ग, मोहित गुप्ता, विशाल मित्तल, गौरव गुप्ता, वीर बहादुर, हर्ष गुप्ता,चिराग गुप्ता, अंशू गुप्ता आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button