ब्रेकिंग न्यूज़

विद्यालयों में कहीं हाथों में रचाई मेहंदी तो कहीं सजाई रंगोली

कासगंज/अमांपुर। हरियाली तीज उत्सव के अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम और मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने आर्कषक मेहंदी लगा प्रतिभा को प्रदर्शित किया। अमापुर के एसएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सुन्दर और आर्कषक हाथों में मेहंदी लगाई। इसका निर्णय प्रधानाचार्य अजय अटल ने किया। डा. गीता वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास आता है। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, गीता राजपूत, डायरेक्टर पंकज राजपूत ने पुरस्कृत किया। कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओ ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अलग अलग विषयों पर रंगोली बनाई। छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ, चन्द्रयान, इंडिया मैप, पर्यावरण आदि विषयों को रंगोली के माध्यम से उकेरा। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने पुरस्कार दिए। श्रीमती फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला गुलरिया की छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता का परिचय दिया। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग करते हुए आर्कषक मेहंदी लगाकर उसका प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में प्रबंधक ब्रजेश वर्मा व प्रधानाचार्य अनीता राजपूत ने सभी छात्राओं पुरस्कृत कर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button