ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: एबीवीपी ने आयोजित की सदस्यता कार्यशाला

कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरस्वती शिशु मंदिर में सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सहमंत्री तेजेंद्र लोधी ने जिले में अधिकतम सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। तेजेंद्र लोधी ने कहा जिले के प्रत्येक कॉलेज में सदस्यता करनी है। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित को लेकर संघर्ष करती रही है। जिला प्रमुख अंकित पुंडीर ने कहा कि सदस्यता के दौरान स्थानीय समस्याओं को दूर करने का प्रयास करने से छात्र संगठन से अवश्य जड़ेगा। इस अवसर पर विभाग सहसंयोजक अभिनव तोमर, जिला संयोजक कुश, जिला सहसंयोजक यश, प्र.का.स. शिवम यादव, न.अध्यक्ष भारती वाष्र्णेय, मुस्कान, आकांक्षा, प्रीति, ज्योति आदि रहे।

Related Articles

Back to top button