ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अवैध देशी शराब के 22 क्वार्टर सहित एक गिरफ्तार
कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद भर में अवैध शराब के विरूद्ध चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में थाना सहावर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजपाल पुत्र यादराम निवासी ग्राम सादिकपुर थाना सहावर को बड़ी माता मन्दिर से 500 मीटर आगे गंज रोड़ थाना सहावर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गयी है। वहीं पुलिस ने पकडे गये आरोपी को संबधित धाराओं में जेल भेेजने की कार्यवाही की है।
Subscribe to my channel


