अमांपुर में बिजली कटौती से जनमानस परेशान उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से अमांपुर के लोग बेहाल
तापमान बढ़ने पर पुराने जर्जर उपकरण दे रहे जवाब

कासगंज/अमांपुर। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में बारिश भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दे पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली कोढ़ में खाज का काम कर रही है। एक सप्ताह से यह संकट और गहरा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने के सभी दावे हवा-हवाई बनकर रह गए है। कस्बे में दस से बारह घंटे की कटौती की जा रही है। इससे आम जनमानस तिलमिलाए रह गए है। कारोबारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। जो दूसरे दिन सुबह तक चलती है। दो दिन पहले कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में 15 घंटे से अधिक बिजली का संकट रहा था। प्रतिदिन कस्बा मेें सात से आठ घंटे तक लगातार बिजली कट रही है। जबकि बिजली विभाग लोगों की बैचेनी और बढ़ा दी है। अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उमस भरी गर्मी में दिन के अलावा रात को भी घंटों तक बिजली काटी जा रही है। स्थिति यह है कि आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे विधुत उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। कस्बे में हर 15 से 20 मिनट में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। रातभर बिजली आने-जाने से रात जागकर काटनी पड़ रही है। इस बीच लोगों को पेयजल के साथ नहाने एवं दैनिक दिनचर्या के कार्यों के लिए पानी की सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपह 12 बजे से रात नौ बजे तक हर आधे से पौने घंटे के अंतराल पर 20 से 25 मिनट तक बिजली कटौती की रही है। रात को 12 से 02 बजे के बीच बिजली काटी जाने से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं।
Subscribe to my channel


